यहां सरकारी स्कूल में बच्चे YES SIR नहीं, बोलेंगे जय हिंद
September 13, 2017मध्यप्रदेश. यहां एक नया फरमान जारी हो गया है। अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल में यश सर या मैडम नहीं बल्कि जय हिंद सर और जय हिंद मैम बोलेंगे। शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने यह फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को हाजिरी में अब जय हिंद बोलना होगा।
-दरअसल, शिक्षा मंत्री मंत्री विजय शाह ने यह घोषणा उस वक्त की जब वे दो दिन के सरकारी दौरे से चित्रकूट से वापस सतना पहुंचे थे।
-बताया जा रहा है कि इस फैसले को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। लेकिन इसकी शुरुआत सतना से होगी।
-शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाजिरी देते वक्त बच्चे यस सर या यस मैम बोलते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
-उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे हाजिरी में जय हिंद बोलेंगे।
-शाह ने बताया कि ये व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू कर दी जाएगी।
-शिक्षा मंत्री के इस फैसले के पीछे ये तर्क दिया जा रहा है कि ऐसा होने से बच्चों के बीच देश भावना पैदा होगी